फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपहृत छात्रा का करा दिया धर्म परिवर्तन, आत्मदाह की चेतावनी

अपहृत छात्रा का करा दिया धर्म परिवर्तन, आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
अपहृत छात्रा का करा दिया धर्म परिवर्तन, आत्मदाह की चेतावनी
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से अपहृत कक्षा दस की छात्रा को पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। परिजनों का आरोप है कि बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर युवक से निकाह कराया गया है। उन्होंने कहा यदि किशोरी को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो दो दिन बाद माता-पिता मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लेंगे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उन्होंने आरोपी पक्ष को बकरीद भी मनाने नहीं देने की धमकी दी।
विज्ञापन

बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। 16 जून को एक विशेष समुदाय के पांच युवक उसका बहला फुसला कर अपहरण कर ले गए । उसने कोतवाली में वाजिद, शाहिद, जावेद, शब्बर, हसन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस पर दबाव देने के बाद शाहिद को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शेष आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोप है कि बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराया। उसका नाम बदलकर अफशा रख दिया। आरोपी वाजिद से उसका निकाह कराया। मुकदमे का विवेचक आरोपियों से मिला हुआ है। पुलिस अगर चाहती तो चार दिन में बेटी को बरामद कर सकती थी। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर हाईकोर्ट में दाखिल कर दिए। जबकि बेटी नाबालिग है। परिजनों ने चेतावनी दी कि दो दिन में बेटी को बरामद नहीं किया तो माता-पिता मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपी पक्ष को ईद न मनाने की भी धमकी दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


छात्रा को जल्दी ही बरामद किया जाएगा
बागपत। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि महिला की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है, लेकिन कभी तक कोई हाथ नहीं लग सका। छात्रा का धर्म परिवर्तन कराने की जानकारी नहीं है। इसको दिखवाया जा रहा है। जल्दी ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा। माता-पिता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लव जेहाद का शिकार हो रही है बेटियां
बागपत। भगवा सेना के जिलाध्यक्ष सुनील चौहान का कहना है कि हिंदू समाज की बेटियां लव जेहाद का शिकार हो रही है। उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बेटियों को इस तरह के युवकों से सचेत रहने को कहा। अपहृत छात्रा भी लव जेहाद का शिकार हुई है। उन्होंने पुलिस से उसे बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed