फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एडीजी ने पुरा महादेव मंदिर का किया निरीक्षण

एडीजी ने पुरा महादेव मंदिर का किया निरीक्षण

Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एडीजी ने पुरा महादेव मंदिर का किया निरीक्षण
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर एडीजी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
शिवरात्रि पर पुरा गांव स्थित परशु रामेश्वर महादेव मंदिर पर आठ अगस्त से लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर शनिवार की शाम एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। सबसे पहले एडीजी ने मंदिर में बने गेस्ट हाउस में अधिकारियों की मीटिंग ली। इसके बाद एडीजी ने मंदिर के आने जाने वाले रास्तों, बेरिकेटिंग, मेला कोतवाली, पार्किंग, कांवड़ियों के ठहरने के स्थान, सीसीटीवी कैमरे आदि का निरीक्षण किया। मंदिर समिति से मेले को सफल बनाने के लिए विमर्श किया। एडीजी ने कहा की कोई भी कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही ना बरते। अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और संयम के साथ करें। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ एसपी जयप्रकाश, एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ वंदना शर्मा आदि रहे।


आतंकी हमले की आशंका, जिले में हाई अलर्ट
बागपत। वेस्ट यूपी में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले की आशंका को देखकर जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया। पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी। खुफिया विभाग भी सतर्क है। कांवड़ियों के वेश में भी असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। जानकारी के मुताबिक खुफिया विभाग से पता चला है कि मुजफ्फरनगर दंगों का बदला लेने के लिए आतंकी संगठन स्लीपर सेल के जरिये हमले की तैयारी कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान यह हमला हो सकता है। गाजियाबाद व एनसीआर के युवकों को हमले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसको मद्देनजर बागपत जिले में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने कांवड़ मार्ग सुरक्षा बढ़ा दी है। सीमा की चौकियों पर चौकी बढ़ा दी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed