{"_id":"5b2808394f1c1b53268b6ba0","slug":"141529350201-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता कॉलोनी में उधार के रूपये लेने पर युवकों पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माता कॉलोनी में उधार के रूपये लेने पर युवकों पर हमला किया
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
माता कॉलोनी में उधार के रुपये मांगने पर पांच-छह लोगों ने युवकों पर लाठी-डंडों से हमला किया। इससे चारों युवकों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। सीएचसी में घायलों को हायर सेंटर रेफर किया।
मोहल्ला ईदगाह बागपत निवासी डॉ. वकील ने बताया कि उन्होंने विगत दिनों माता कॉलोनी निवासी नूर मलिक को 1.50 लाख रुपये उधार दिए। अब वह रुपये नहीं लौटा रहा है। सोमवार की सुबह डॉ. वकील, सलीम, शकील, असगर उधार के रुपये मांगने नूर मलिक के घर पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही वे गाड़ी से उतारे तो पांच-छह लोगों ने लाठी-डंडों से उनके ऊपर हमला बोल दिया। इसमें चारों युवक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से घायलों को हायर सेंटर रेफर किया। इस संबंध में डॉ. वकील ने नूर मलिक समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।