फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खुला घूम रहा है पप्पन हत्याकांड का आरोपी

खुला घूम रहा है पप्पन हत्याकांड का आरोपी

Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खुला घूम रहा है पप्पन हत्याकांड का आरोपी
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

दाहा गांव के पप्पन हत्याकांड में फरार आरोपी हाशिम को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हत्यारोपी खुला घूम रहा है। पीड़ित परिवार को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। परिजनों ने एसओ से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

दाहा गांव में 25 मई को लड़की से छेड़छाड़ को लेकर पप्पन पुत्र यासीन की धारदार हथियारों से काट कर हत्या कर दी गई थी। हमले में मित्तल, फारूख, आजाद भी घायल हुए थे। मृतक के पिता यासीन ने यूसुफ, राशिद, हाशिम, कासिम, इरशाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इस मामले में अब हाशिम फरार चल रहा है। पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। शनिवार को पीड़ित परिवार थानाध्यक्ष चितवन कुमार से मिला। पिता यासीन ने बताया कि उन्हे फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। आरोपी हाशिम उनकी हत्या कर सकता है। उसे गिरफ्तार किया जाए। एसओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed