{"_id":"5aeb64374f1c1bb56a8b7927","slug":"141525376055-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची- भतीजी को दो युवकों के साथ बरामद किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची- भतीजी को दो युवकों के साथ बरामद किया
Updated Fri, 04 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
क्षेत्र के दोज्जा गांव से एक सप्ताह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई चाची- भतीजी को थाना बिनौली पुलिस ने बरनावा बस स्टैंड से दो युवकों के साथ बरामद किया।
दोज्जा गांव निवासी मुस्तफा ने 27 अप्रैल को थाना बिनौली में अपनी पत्नी साजिदा और भतीजी अफसाना के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई । इसके बाद मुस्तफा को पता चला कि उसकी पत्नी और भतीजी का अपहरण कर लिया। थाना बिनौली पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी बरनावा बस स्टैंड पर दो युवकों के साथ दो महिलाएं भी हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस बरनावा बस स्टैंड पर पहुंची और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। साथ ही साजिदा और उसकी भतीजी अफसाना को भी बरामद कर लिया। पकड़े गए युवकों के नाम फरीद निवासी जलालाबाद थाना भवन (मुजफ्फरनगर) और अब्दुल्ला निवासी निठोली थाना मसूरी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।