फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चलती ट्रेन से युवक को फेंकने का प्रयास

चलती ट्रेन से युवक को फेंकने का प्रयास

Mon, 01 Apr 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
चलती ट्रेन से युवक को फेंकने का प्रयास
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली से सहारनपुर जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की रात में कुछ युवकों ने सीट पर बैठने को लेकर एक अन्य युवक को ट्रेन से फेंकने की कोशिश की, युवक के शोर मचाने पर यात्रियों ने युवकों को पकड़ लिया और इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी को देख पकड़े गए युवक दूसरी खिड़की से यात्रियों को चकमा देकर फरार हो गए।

पीड़ित युवक सुधीर लुहारी गांव का बताया है, वह शनिवार की रात में दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन से दिल्ली से बड़ौत आ रहा था। बागपत के पास सीट पर बैठने को लेकर कुछ युवकों की सुधीर से कहासुनी हो गई। इसी दौरान तो ट्रेन में सवार यात्रियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया। ट्रेन जैसे ही बड़ौत के नजदीक पहुंची तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू की दी, यात्रियों के अनुसार सुधीर को ट्रेन से फेंकने का भी प्रयास किया । लोगों ने हिम्मत दिखाई और तीन युवकों को पकड़ लिया, लेकिन जैसे ही सूचना पर जीआरपी बड़ौत स्टेशन पर पहुंची तो पकड़े गए युवक दूसरी खिड़की से यात्रियों व जीआरपी को चकमा देकर फरार हो गए। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। एसएसआई सत्यवीर सिंह ने बताया कि मारपीट जैसी कोई घटना नहीं थी, कभी-कभार यात्रियों में सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी हो जाती है, पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed