फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हुडदंगियों ने ट्रेनों पर किया पत्थराव

हुडदंगियों ने ट्रेनों पर किया पत्थराव

Sun, 04 Mar 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
हुडदंगियों ने ट्रेनों पर किया पत्थराव
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर शुक्रवार को दुल्हेंडी पर हुड़दंगियों ने उत्पात मचाया। हुड़दंगियों ने कई ट्रेनों पर रंग से भरे गुब्बारे, गोबर सहित पथराव भी किया। सूचना पर पहुंची जीआरपी को देखकर उत्पात मचाने वाले भाग गए

दुल्हेंडी पर हुड़दंगियों ने दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेन नंबर 74021, 51909, 51910, 54475 सहित कई ट्रेनों पर रंगे से भरे गुब्बारों में ईंट-पत्थर बांधकर पथराव किया, इससे कई यात्री चोटिल हो गए। सूचना पर जीआरपी थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ बावली, बड़का, अलावलपुर, बागपत सहित कई जगहों पर हुड़दंगियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। जीआरपी थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह का कहना था कि ट्रेनों पर गुब्बारे मारने व पथराव की सूचना मिली थी, लेकिन दबिश पर कोई हाथ नहीं लगाया। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म पर शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले दो युवकों को पकड़ा था, दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया। उधर मलकपुर चीनी मिल गेट पर भी हुड़दंगियों ने जमकर पथराव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed