फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   चाचा और दोस्त ने मिलकर कर दी मिथुन की हत्या

चाचा और दोस्त ने मिलकर कर दी मिथुन की हत्या

Sat, 16 Dec 2017 12:45 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
चाचा और दोस्त ने मिलकर कर दी मिथुन की हत्या
चाचा और दोस्त ने मिलकर कर की मिथुन की हत्या
विज्ञापन


बागपत। खट्टा प्रह्लादपुर गांव में शादी समारोह से गायब हुए युवक मिथुन की अपहरण कर हत्या की गई। पुलिस का दावा है कि मिथुन के चाचा और दोस्त ने मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या की। वारदात को छिपाने के लिए वे शव को बाइक पर रखकर मुरादनगर में गंगनहर में डालकर आए थे। पुलिस ने दोनाें आरोपियों को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया। हालांकि अभी तक पुलिस मिथुन का शव बरामद नहीं कर पाई है।
चांदीनगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने बताया कि युवक मिथुन का चाचा रमेश और दोस्त कुलदीप साथ ही रहते थे और कामकाज करते थे। रमेश और कुलदीप ने मिथुन और उसके भाई दीपक की प्रॉपर्टी को कब्जाने की ठान ली थी। इसके लिए उन दोनों ने पहले मिथुन की हत्या का प्लान बनाया। इस प्लान को अंजाम देने के लिए कुलदीप मिथुन को उसके घर से एक शादी समारोह में घुड़चढ़ी देखने के बहाने बुलाकर लेकर गया। इस दौरान मिथुन को खूब शराब पिलाई गई। इसके बाद मिथुन गांव में ही एक व्यक्ति के घेर में तख्त पर लेट गया था। थानाध्यक्ष के मुताबिक वहां उन दोनों ने मिलकर मिथुन की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को बाइक पर रखकर मुरादनगर में गंगनहर में डाल आए थे ताकि किसी को वारदात का पता न चल सके। आरोपियों ने यह हत्या कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

----------
मिथुन के भाई दीपक को भी मारने का था इरादा
चांदीनगर। थाना इंचार्ज राजेश कुमार भारती का कहना है कि आरोपियों का इरादा मिथुन के भाई दीपक को भी मारने का था। कुछ समय पहले मिथुन का उससे विवाद भी हो गया था। तभी से ही आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे थे। उधर, मिथुन की हत्या करने के बाद उसके चाचा रमेश ने परिवार को इस घटना का जरा भी आभास नहीं होने दिया था। आरोपी परिजनों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के पास उसकी बरामदगी के लिए आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यह है मामला
चांदीनगर। युवक मिथुन, दिल्ली के एमसीडी विभाग में कर्मचारी था। 22 नवंबर की रात करीब साढ़े आठ बजे कुलदीप उसको घर से घुड़चढ़ी देखने के लिए बुलाकर ले गया। उसके बाद बेटा मिथुन घर नहीं लौटा। पता न चलने पर परिजनों ने चांदीनगर थाने पर कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वे लगातार अफसरों ने उसकी बरामदगी की मांग रहे थे। सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए 30 नवंबर को उसके पिता बिजेंद्र सिंह ने कलक्ट्रेट में आत्मदाह करने का प्रयास किया था।

----------
मिथुन की बरामदगी को
आईजी दफ्तर पर प्रदर्शन
बागपत। मिथुन के परिजनों ने मेरठ में बागपत पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जुलूस निकाला। उन्होंने मेरठ आईजी से मिथुन की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed