फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने राशन के चावल से लदा डीसीएम पकड़ा

पुलिस ने राशन के चावल से लदा डीसीएम पकड़ा

Thu, 07 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने राशन के चावल से लदा डीसीएम पकड़ा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव से मंगलवार को शाम के समय राशन को शामली में ब्लैक करने जा रहे एक डीसीएम को पुलिस ने टांडा पुलिस चौकी पर पकड़ लिया। इस दौरान राशन माफिया भाग निकला। एसडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी।

मंगलवार को शाम के समय टांडा पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मचारी चेकिंग कर रहे थे। तभी चावल से भरा एक डीसीएम वहां पर रुका। चेकिंग के दौरान पूछताछ में बताया उक्त राशन लुहारी गांव से शामली जा रहा है। पुलिस द्वारा यह पूछने पर यह राशन के चावल किसके है और शामली जनपद मेेेें क्यों ले जाया जा रहा है, डीसीएम में सवार लोग संतुष्ट जवाब नहीं दे पाएं और वहां से कूदकर भाग निकले। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर इसकी सूचना एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को दी। एसडीएम ने उक्त प्रकरण की जांच तहसीलदार मांगेराम को सौंपी है। एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा राशन की कालाबाजारी बर्दास्त नहीं होगी। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed