{"_id":"5a14831a4f1c1ba7668b5849","slug":"141511293722-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारागार में गर्म कढ़ाई पर गिरा बंदी, झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारागार में गर्म कढ़ाई पर गिरा बंदी, झुलसा
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में एक बंदी रसोई घर में पैर फिसलने से कढ़ाई पर गिर गया। इससे उसका हाथ झुलस गया। उसका जेल अस्पताल में इलाज कराया । हालत में सुधार न होने पर उसका जिला अस्पताल में इलाज कराया । इसके अलावा चार अन्य बंदियों का अस्पताल में इलाज कराया।
बिनौली क्षेत्र के रंछाड़ गांव का सेंकी लूट के केस में जिला कारागार में बंद है। उस पर पुलिस ने गैंगेस्टर की भी कार्रवाई कर रखी है। वह जेल में रसोई घर में कार्य कर रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और गर्म कढ़ाई पर गिर गया। इससे उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया। इससे रसोईघर में मौजूद बंदियों में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद बंदियों ने उसका जेल अस्पताल में इलाज कराया । वहां हालत में सुधार न होने पर पुलिस उसको लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में इलाज किया।
इसके अलावा बंदी रोहित निवासी लुहारी के पेट में दर्द, हलालपुर गांव के अंकित की नाक से खून बहने, चिरचिटा गांव के कृष्ण के कान में परेशानी होने पर इलाज कराया गया। शामली निवासी मदन के दांतों में परेशानी होने पर उपचार कराया। हालत में सुधार न होने पर उनको पुलिस सुरक्षा में जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। बाद में पुलिस उनको जेल लेकर चली गई। जेलर सुरेश बहादुर सिंह ने बताया पांच बंदी चेकअप के लिए जिला अस्पताल भेजे गए थे।