{"_id":"59f630aa4f1c1b9f678b800a","slug":"141509306538-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों के उतारे होर्डिंग, बाजार से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रत्याशियों के उतारे होर्डिंग, बाजार से हटवाया अतिक्रमण
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नगर पालिका ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ संभावित प्रत्याशियों के होर्डिंग और बैनरों को उतरवाया। सामानों को जब्त किया जाएगा। उम्मीदवारों से कहा सार्वजनिक स्थलों पर चुनाव प्रचार सामग्री न चस्पा करें।
निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। प्रत्याशियों ने अपने प्रचार की रफ्तार को तेज कर दिया है। वोटरों को रिझाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन ने आचार संहिता का पालन करते हुए उम्मीदवारों के प्रचार सामग्री को हटवाकर जब्त किया जा रहा है। रविवार को नगर पालिका ने शहर के मुख्य मार्ग और गाली-मोहल्लों में अभियान चलाकर प्रत्याशियों के प्रचार सामग्री को उतरवाकर जब्त किया। उन्होंने कहा यदि किसी उम्मीदवार ने बिना अनुमति के बैनर, होर्डिंग और रैली नहीं की तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई होगी। इसके अलावा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ईओ ललित कुमार आर्य ने बताया कि व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कभी भी अतिक्रमण ौे लिए अभियान चलाया जाएगा। कई स्थानों पर कर्मचारियों के साथ नोकझोंक की गई। जेई मुरलीधर, विपिन कुमार उपाध्याय, महेश, सतीश, सुरेश मौजूद रहे।