{"_id":"596bb3444f1c1b407c8b458a","slug":"141500230468-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावंडियों ने दो युवकों को ट्रेन से धक्का दिया, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कावंडियों ने दो युवकों को ट्रेन से धक्का दिया, घायल
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली से हरिद्वार जा रही अजमेर एक्सप्रेस में दो युवकों को कांवड़ियों ने धक्का देकर ट्रेन से गिरा दिया। इससे युवक गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना देने पर घायलों को परिजन साथ ले गए।
घायल देशपाल पुत्र बेगराज निवासी कमालपुर जनपद मुजफ्फरनगर और उसकी बुआ का लड़का निवासी मुजफ्फरनगर रविवार की तड़के अजमेर एक्सप्रेस में कोटा राजस्थान से शामली के लिए आ रहे थे। जब यह ट्रेन बड़का गांव के पास पहुंची तो ट्रेन में सवार कांवड़ियों ने दोनों युवकों को धक्का देने लगे तो उनकी उनसे कहासुनी हुई तो जब ट्रेन बड़ौत रेलवे स्टेशन के नजदीक धीमी हुई तो उन्हें धक्का दे दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए। जीआरपी ने घायलों को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया और उनके परिजनों को इसकी सूचना दी। प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजन उन्हें अपने साथ ले गए। इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।