{"_id":"5946d3c24f1c1b8d5b8b4685","slug":"141497813954-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों के चलते दादरी गांव के जंगल में व्यक्ति की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध संबंधों के चलते दादरी गांव के जंगल में व्यक्ति की हत्या
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
दादरी गांव के जंगल में शनिवार की रात में अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति की गला रेत कर हत्या कर दी, जबकि उसके मौसेरे भाई ने भागकर जान बचाई। पुलिस को वारदात की जानकारी रविवार को सुबह के समय मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। इस संबंध में मृतक के बड़े बेटे अंकित ने दादरी गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
मृतक सुशील वाल्मीकि (45) पुत्र ब्रह्म पाल दभेड़ी जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। सुशील शनिवार की रात में अपने मौसेरे भाई सोनू पुत्र बाबूूराम सहजुड़ी जनपद मुजफ्फरनगर के साथ गांव दादरी में अजय वाल्मीकि पुत्र रामपाल से मिलने आया था। खाना खाने के बाद दोनों पैदल ही बस अड्डा की ओर जाने लगे तो गांव के तीन युवक यह कहते हुए छोड़कर आ रहे हैं उनके साथ पैदल चल दिए। जब वे पैदल आ रहे थे तो गांव दादरी के एक युवक ने सुशील के सिर पर लोहे की रॉड मार दी, इससे वह गिर गया। इसके बाद दो अन्य युवकों ने धारदार हथियारों से हमलाकर उसकी गर्दन काट कर हत्या कर दी, इस दौरान सोनू जान बचाकर खेतों में भाग गया। हत्या करने के बाद युवकों ने उसका शव बिनौली-दादरी मार्ग पर किसान कृष्ण के नलकूप के पीछे फेंक दिया। कुछ लोगों ने रविवार की सुबह थाना बिनौली पुलिस को कृष्ण के नलकूप पर एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना दी ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान भागे सोनू ने भी 100 पुलिस को वारदात की सूचना दी और उन्हें लेकर मौके पर पहुंचा। तभी शव की पहचान सुशील के रूप मेें हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। इस संबंध में मृतक के बड़े बेटे अंकित ने गांव दादरी के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या के पीछे अवैध संबंध होने की बात कही है। परिजनों के अनुसार सुशील मेरठ के गांव पूठा क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था।
विज्ञापन
सुशील की मौत के बाद पत्नी बोबी, मां कमलेश व परिवार की अन्य महिलाएं व उसके बेटे अंकित, नितिन, अमित बिनौली पहुंचे। हत्या की सूचना पर मां और पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।