{"_id":"593aff974f1c1b37158b45dd","slug":"141497038743-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति और देवर पर अस्मत लूटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति और देवर पर अस्मत लूटने का आरोप
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं ने इज्जत लूटने का आरोप लगाया है। उन्होेंने आरोपियों के खिलाफ थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई।
रमाला क्षेत्र के एक गांव की महिला का निकाह पांच साल पहले मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से हुआ था। ससुरालवाले उससे आए दिन दहेज की मांग करते थे। दहेज में एक लाख रुपये और गाड़ी न मिलने पर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म और पति ने कई बार अप्राकृतिक यौन शोषण किया। धमकी दी किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। रमाला थाने में आरोपी पति, देवर समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसी गांव की दूसरी महिला की शादी बड़ौत क्षेत्र में हुई थी। ससुरालवाले उसके साथ भी दहेज की मांग को लेकर मारपीट करते थे। उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक शोषण किया। जेठ ने उससे आभूषण छीन लिए। सास और परिवार के अन्य लोगों ने मारपीट की। इस मामले में महिला थाने में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। थाना पुलिस ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।