फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रेत खनन माफिया लोगों को दे रहें जान से मारने की धमकियां

रेत खनन माफिया लोगों को दे रहें जान से मारने की धमकियां

Wed, 01 May 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
रेत खनन माफिया लोगों को दे रहें जान से मारने की धमकियां
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

खेड़ी प्रधान गांव के खादर में हरियाणा के ठेकेदार द्वारा यूपी सीमा में अवैध खनन का कार्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है और जो ग्रामीण इसका विरोध करता है तो उसे ही मारने की धमकी दी जाती है। इस संबंध में मंगलवार को ग्राम प्रधान शीला ने जिलाधिकारी को शिकायत कर क्षेत्र में रेत के खनन पर रोक लगाने की मांग की।

खेड़ी गांव की ग्राम प्रधान शीला पत्नी बालेश्वर कुमार ने डीएम से की शिकायत में बताया कि हरियाणा के ठेकेदारों द्वारा यूपी क्षेत्र में कोताना गांव के दलित समाज के लोगों के पट्टों पर पोपलेन मशीनों द्वारा अवैध रूप से बालू खनन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत पहले भी की और जांच में अधिकारियों द्वारा खनन होने की पुष्टि भी हो चुकी है। हरियाणा के ठेकेदारों द्वारा कोताना के कुछ दबंग लोगों से मिलकर यह अवैध खनन कराया जा रहा है, जब कोई इसे रोकने का प्रयास करता है तो ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी दी जाती है। इतना ही नहीं खादर में बोई गई फसल भी बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने जिलाधिकारी से यह भी कहा कि यदि इस अवैध खनन पर प्रतिबंध नहीं लगाया तो अप्रिय घटना होने से कोई रोक नहीं पाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे इस मामले की जांच कराकर कठोर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed