फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने दो पशु लुटेरों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दो पशु लुटेरों को किया गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो पशु लुटेरों को किया गिरफ्तार
अमीनगर सराय (बागपत)।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने दो पशु लुटेरों को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पुलिस पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो तमंचे, कारतूस बरामद किए। दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक माह पहले लोनी से सात पशु लूटे थे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।

सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि 20 फरवरी की रात में गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के सिलोरा सलेमपुर गांव से मिंटू पाल भड़ाना की डेयरी से बुलेरो व पिकअप गाड़ी में सात भैंस लूटकर भाग रहे बदमाशों को सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कैड़वा गांव के जंगल में पुलिस ने घेरा। बदमाशों की एक गाड़ी ने पुलिस की डायल 100 गाड़ी को टक्कर मारी। इससे बदमाशों की पिकअप गाड़ी पलट गई । बदमाश पुलिस पर फायरिंग कर भाग निकले । पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस विवेचना में मुर्सलीन उर्फ काला कोड्डी पुत्र सालिम निवासी बेगीनाजर थाना गंगोह, जमशेद उर्फ थानेदार पुत्र मीला उर्फ जमील निवासी शाहपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के नाम सामने आए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को हरियाणा के सोनीपत में कचहरी के बाहर हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर के दो तमंचा, कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि आरोपी जमशेद व मुर्सलीन पर सिंघावली अहीर, लोनी व हरियाणा के राई थाने में सात-सात मुकदमे दर्ज है। उन्होंने अपने साथियों के नाम भी पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस बदमाशों के साथियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed