{"_id":"5c46205abdec224dab5ff36d","slug":"131548099674-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने दुकान में आग लगाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शरारती तत्वों ने दुकान में लगाई
आग, सामान जला
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में रविवार की रात नें शरारती तत्वों ने एक कबाड़ी की दुकान के सामने रखे सामान में आग लगा दी। इससे सामान जल गया। बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर भूरा कुरैशी मार्केट में हाजी जुबैर की कबाड़ी की दुकान है। दुकान के सामने वह पुराना प्लास्टिक का सामान खरीद कर रखता है। रात में किसी शरारती तत्व ने दुकान के सामने रखे सामान में आग लगा दी। आग से हजारों का सामान जल गया। वहां खड़ी तीन बुग्गी और दो रिक्शा भी जल गई। करीब तीन बजे किसी ने आग लगी देखी तो दुकान स्वामी को जानकारी दी। इसके बाद दुकान स्वामी जुबैर अन्य ग्रामीणों के साथ पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने भी घटना की जांच की। आग से करीब 20 हजार के नुकसान का अंदाजा लगाया गया है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की तहरीर देकर प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।