{"_id":"5c2d14cdbdec22570d2ddce5","slug":"131546458317-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन युवकों को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन युवकों को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। हरियाणा के माजरा गांव निवासी तामिल पुत्र कामिल ने बताया कि वह अपने साथियों फरमान निवासी कैराना व वासिल निवासी सहारनपुर के साथ टीकरी कस्बे के गन्ना क्रय केंद्र से निरपुड़ा गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर मंगलवार की रात्रि में दस बजे ट्रैक्टर लोडर लेकर जा रहा था। रास्ते में चार लोग आग जलाकर हाथ ताप रहे थे। उनके बराबर से होकर निकलने पर वे लोग आगबबूला हो गए और बाइकों से उनका पीछा कर उन्हें निरपुड़ा के पास रोककर उनकी पिटाई कर दी, जिसमें तासिम व फरमान घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने बिनौली सीएचसी पर भर्ती कराया। तामिल ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ दोघट अजय शर्मा ने बताया कि टीकरी के लोग रास्ते के किनारे आग जलाकर हाथ ताप रहे थे। इनका लोडर बराबर से निकला तो उनके ऊपर आग उड़कर गिर गई, जिससे इनकी मारपीट हो गई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
संगठन की मजबूती पर बल दिया
दाहा/दोघट (बागपत)। पुसार बस स्टैंड पर शिवसेना कार्यालय में शिव सैनिकों की बैठक हुई, जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान मनोज कुमार, बबलू, रामेश्वर, योगेश कुमार, अनिल, डब्बू, विवेक, राजू आदि मौजूद रहे।
महर्षि दयानंद का जन्मदिन मनाने का निर्णय
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में हरपाल आर्य के आवास पर केंद्रीय चौगामा समिति की बैठक में अध्यक्ष बालकराम आर्य ने की। उन्होंने बताया कि आदर्श वैदिक इंटर कॉलेज, दाहा में आर्य समाज महर्षि दयानंद के जन्मदिन धूमधाम से मनाएगा। इस दौरान जसवीर राणा, हरपाल आर्य, नरेंद्र आर्य, सोमपाल राणा, जितेंद्र राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
समिति के पूर्व चेयरमैन का निधन
दाहा/दोघट (बागपत)। किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा के पूर्व चेयरमैन 95 वर्षीय तोहफ सिंह निवासी तवेला गढ़ी का निधन हो गया। इस दौरान विक्रम प्रधान, कृषिपाल राणा, भोलर, प्रधान संजीव कुमार, कृष्णपाल देशवाल ने शोक संवेदना व्यक्त की।