फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपहृत अनुज की तलाश में छानी जंगल की खाक

अपहृत अनुज की तलाश में छानी जंगल की खाक

Sat, 01 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
अपहृत अनुज की तलाश में छानी जंगल की खाक
अपहृत हत्यारोपी की तलाश में छानी जंगल की खाक
विज्ञापन

बागपत। अग्रवाल मंडी टटीरी से अपहृत हत्यारोपी अनुज को पुलिस नहीं ढूंढ़ पाई है। पुलिस ने जंगलों में कांबिंग कर युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आरोपियों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही युवक को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
टटीरी कस्बे में रेलवे फाटक से बुधवार शाम निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड के आरोपी अनुज निवासी टटीरी का स्विफ्ट कार सवार दो युवक अपहरण कर ले गए थे। अनुज के मामा हरिओम निवासी निबाली ने मृतक रवि धामा के भाई एवं दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज धामा, यूपी पुलिस के सिपाही कपिल धामा के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अपहृत युवक का पता नहीं लगा पाई। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने जंगल में कांबिंग कर अनुज की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

वहीं पुलिस मेरठ क्षेत्र में गंगनहर में भी युवक की तलाश की रही है। आशंका है कि अनुज की हत्या कर गंगनहर में शव तो नहीं फेंका गया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में पुलिस लगी हुई है। जल्दी ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। आरोपी युवकों के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। दिल्ली पुलिस के सिपाही व यूपी पुलिस के सिपाही का ब्यौरा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
फरवरी में की थी रवि धामा की हत्या
बागपत। निबाली गांव निवासी छात्र रवि धामा की 22 फरवरी को धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। 23 फरवरी को मीतली रजबहे में छात्र का शव मिला था। पुलिस ने टटीरी निवासी अनुज को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। कुछ दिन पूर्व ही अनुज जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed