फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   इमाम को आपतिनजक शब्द कहने पर हंगामा

इमाम को आपतिनजक शब्द कहने पर हंगामा

Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
इमाम को आपतिनजक शब्द कहने पर हंगामा
बागपत।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में मस्जिद के इमाम के साथ तीन-चार युवकों ने शहर के ईदगाह मोहल्ले में अभद्र व्यवहार किया। मोहल्ले के लोगों ने युवकों का विरोध किया तो उन्हें मारने की धमकी देकर भाग गए। मोहल्लावासियों ने बुधवार को एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस घटना के बाद मोहल्ले में तनाव है।
ईदगाह मोहल्ला वासियों ने बताया कि अलकलसुम मस्जिद के इमाम यासीन मंगलवार की रात में करीब दस बजे घर में बैठे थे। तभी मोहल्ले के ही तीन-चार युवक नशे में उनके घर के बाहर पहुंचे। उन्होंने इमाम को गाली गलौच करनी शुरू कर दी। जब इमाम ने उन्हें गाली देने से मना किया तो उन्हें आपत्तिजनक शब्द कहे। वार्ड की सभासद समीना ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने सभासद को भी गली गलौच की। मोहल्ले में लोगों की भीड़ लग गई। एक आरोपी के परिजनों ने मकान की छत से लोगों पर ईंट पत्थर फेंके। इसमें कई लोगों को चोटें लगीं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसपी दफ्तर में मौजूद सीओ बागपत दिलीप सिंह ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस प्रदर्शन में इमाम यामीन, सभासद समीमा, शरीफ, नाजमा, हारून, साइना, इस्लाम, मोहम्मद नफीस, फारूख, शहजाद, शफीक, आमिर, अब्दुल करीम, तारिक, रमजानी, इस्लाम, साजिद, नूर हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed