फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सड़क दुर्घटना में मृत युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई

सड़क दुर्घटना में मृत युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई

Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मृत युवक के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई
बिनौली (बागपत)। मेरठ बड़ौत मार्ग पर दादरी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में हुई युवक की मौत के मामले में मृतक के पिता ने देर रात्रि थाने में कार का नंबर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

सोमवार की देर शाम फजलपुर सुंदरनगर गांव निवासी चंद्रपाल कश्यप पुत्र भंवर सिंह, कुलदीप उर्फ कल्लू पुत्र जगपाल, राजेश शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा दादरी गांव से बाइक पर सवार होकर अपने गांव फजलपुर आ रहे थे। बड़ौत मेरठ मार्ग पर स्थित दादरी मोड़ पर मेरठ की ओर से आ रहे एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, इससे राजेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई और चंद्रपाल व कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी बिनौली से मेरठ रेफर कराया और मृतक के शव बागपत भेजा। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया था जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया था। देर रात्रि मृतक के पिता सुरेश शर्मा पुत्र शिवचरण शर्मा निवासी फजलपुर ने थाने में कार का नंबर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी बिनौली देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि आरोपित कार चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed