{"_id":"5b2177464f1c1b6d4d8b64e0","slug":"131528919878-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाली युवती से रेप करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंगाली युवती से रेप करने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पश्चिम बंगाल की युवती को 70 हजार रुपये में खरीदकर रेप करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती का जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण कराया गया है जबकि आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा ।
सिलिगुड़ी निवासी युवती का कहना था कि उसके मुंह बोले भाई ने उसे पाबला गांव में 70 हजार रुपये में बेचा। यहां से उसे सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गामड़ी गांव निवासी श्रीपाल पुत्र बुद्धू को बेचा। श्रीपाल ने उसके साथ रेप किया। वहां से वह भाग निकली तो रास्ते में दो युवकों ने उसके साथ रेप किया । उसने अपने आप को बचाने के लिए पुलिस से कहा था कि वह मंगलामुखी है। मंगलवार को युवती ने फिर से अपना बयान बदल दिया और अपने को युवती बताया। पुलिस ने श्रीपाल समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर श्रीपाल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में श्रीपाल ने बताया कि पाबला गांव निवासी मामा के लड़के महेश से उसने शादी कराने की बात कही थी। महेश के भांजे राहुल निवासी किनौनी ने उसे शादी कराने का आश्वासन दिया । राहुल उसके लिए इस लड़की को लेकर आया और 70 हजार रुपये में बेच दिया। उसने उसके साथ रेप नहीं किया। युवती ने उसे बताया कि वह मंगलामुखी है और उसे एड्स है। इसके बाद वह डर गया । उसने युवती को वापस भेज दिया। इस मामले में उसे झूठा फंसाया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि बंगाली युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति का पता चल सकेगा। उसके न्यायालय में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।