फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दिनभर छाए रहे बादल, बिजली गिरने से किसान की मौत

दिनभर छाए रहे बादल, बिजली गिरने से किसान की मौत

Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दिनभर छाए रहे बादल, बिजली गिरने से किसान की मौत
बागपत/अमीनगर सराय। मौसम का मिजाज फिर बदला। बुधवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। बालैनी थाना क्षेत्र के पुरा गांव के जंगल में बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। जबकि उसका भाई दहशत में बेहोश हो गया। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पुरा गांव निवासी जबर सिंह का 22 वर्षीय बेटा राजू खेती बाड़ी का काम करता है। बुधवार की सुबह वह अपने भाई मोनू व सोनू के साथ खेत में काम करने गया था। मोनू ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग तीनों भाई नाली साफ कर रहे थे, तो इसी समय मौसम खराब हो गया। आसमान में काले बादल छा गए। बिजली कड़कने लगी और बारिश शुरू हो गई। अचानक तेज चमक उत्पन्न हुई और उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। थोड़ी देर बाद जब उनकी आंख खुली तो राजू के नाक से खून बह रहा था। भाई सोनू भी बेहोश था। सोनू को होश आया तो वे बड़े भाई राजू को उठाकर बालैनी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू की बिजली गिरने से मौत हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राजू अविवाहित था। बिजली गिरने की सूचना पर कानूनगो और लेखपाल पहुंचे और परिजनों को सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed