{"_id":"5ae22bc14f1c1b87098b6806","slug":"131524771777-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बंटवारे को लेकर मां-बेटी पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन बंटवारे को लेकर मां-बेटी पर हमला
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। संतोषपुर गांव में जमीन बंटवारे को लेकर युवक ने मां और बहन पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। बाद में मां को गला दबाकर मारने की कोशिश की।
घायल रामवती पत्नी स्वर्गीय रामफल सिंह और उसकी बेटी प्रेमवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार को शाम के समय घर में ही जमीन बंटवारे की बात चल रही थी। इसी दौरान बेटे सुभाष की अपनी मां और बहन से कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। सुभाष और उसकी पत्नी संगीता ने मां-बेटी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे अफरा तफरी मच गई। उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। बाद में गला दबाकर रामवती को मारने की कोशिश की। मां ने अपने ही बेटे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।