{"_id":"5aaac4144f1c1bc0758b5be6","slug":"131521140756-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार लूट में बदमाशों को नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार लूट में बदमाशों को नहीं पकड़ सकी पुलिस
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सोनीपत से लूटी गई कार को पाबला के जंगल में मुठभेड़ के बाद छोड़कर फरार हुए बदमाशों का पुलिस पता नहीं लगा पाई है। कार चालक ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है।
गत बुधवार को सहारनपुर के पहाड़पुर निवासी मनोज कुमार से सोनीपत में तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कार लूट ली थी और उसे बंधक बनाकर कार में ही डाल लिया था। इसके बाद बदमाश गढ़ी मिर्कपुर चौकी के पास चालक को जंगल में फेंक कर फरार हो गए। चालक ने कार मालिक प्रदीप सैनी व बागपत पुलिस को सूचना दी थी। कार में लगे जीपीएस सिस्टम से मालिक ने लोकेशन पता कर बागपत पुलिस को कार की लोकशन बताई, जिसके बाद पुलिस ने पाबला-बसी के जंगल में बदमाशों को घेर लिया था। बदमाश पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। सूचना पर एसपी जयप्रकाश सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घंटों बदमाशों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके थे। पुलिस ने जंगल से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया था। बुधवार की देर रात चालक मनोज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
एसपी जयप्रकाश ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे है, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। घटना की भी जांच कराई जा रही है। लूट की घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।