{"_id":"5a1330a34f1c1bc1678bca98","slug":"131511207075-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे है प्रत्याशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे है प्रत्याशी
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
गली मोहल्लों में चुनाव आचार संहिता की प्रत्याशी धज्जियां उड़ा रहे हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन की कोई नजर नहीं है। वह मुख्य मार्गों पर ही नजर रखे हैं।
शहर के मुख्य बाजार में पुलिस ने बिजली के खंभों और सरकारी भवनों पर लगे बैनर, पोस्टर व छोटे होर्डिंगों को उतरवा दिए, लेकिन गली-मोहल्लों में सभासद के प्रत्याशियों ने तो चुनाव आचार संहिता की धज्जियां उड़ा कर रख दी है। गली-मोहल्लों में लगे बिजली के खंभों, सरकारी भवनों को प्रचार सामग्री से पाट दिया है, लेकिन पुलिस प्रशासन की इस ओर कोई नजर नहीं है। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने बताया कि वे इसे गंभीरता से ले रहे है और इस संबंध में नगर पालिका परिषद के ईओ को तुरंत कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे चुनावी माहौल बनता जा रहा है। अब नगर में प्रचार वाहन माइकों से अपने प्रत्याशियों का प्रचार करने में जुटे हैं और देर रात तक माइकों का शोर कानों में गूंजता रहता है।