{"_id":"5a035cd14f1c1bc45b8b4e13","slug":"131510169809-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की बाइक बरामद नहीं कर सकी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट की बाइक बरामद नहीं कर सकी पुलिस
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लहचौड़ा की दंपति से लूटपाट करने के एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लिया। आरोपी ने लूट करना तो स्वीकार किया, लेकिन पुलिस उसकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक बरामद नहीं कर पाई। इस कारण पीड़ित परिजन लूट के खुलासे से संतुष्ट नहीं है।
लहचौड़ा निवासी सोनू अपनी पत्नी सीमा के साथ दो माह पहले खेकड़ा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। लहचौड़ा-खैला मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास बाइक सवार बदमाशों ने दंपति को बंधक बनाकर लूटपाट की । चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया। दस दिन बाद गाजियाबाद के निवाड़ी थाना पुलिस ने लुटेरों को गिरफ्तार किया । पकड़े गए आरोपियों ने दंपति से लूटपाट करना स्वीकार किया । चांदीनगर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी आमिर निवासी मुरादनगर को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया। आरोपी लूट करना तो कबूल करता रहा, लेकिन पुलिस उसकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक बरामद नहीं कर पाई। परिजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं है। वे मांग कर रहे है कि लूटी गई बाइक बरामद हो।