फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लाइन न जोडने पर एसएसओ का सिर फोड़ा, मुकदमा

लाइन न जोडने पर एसएसओ का सिर फोड़ा, मुकदमा

Sat, 28 Oct 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
लाइन न जोडने पर एसएसओ का सिर फोड़ा, मुकदमा
लाइन न जोड़ने पर एसएसओ
विज्ञापन

का सिर फोड़ा, मुकदमा

बागपत। विद्युत लाइन न जोड़ने पर बिजलीघर पर पहुंचकर एक युवक ने एसएसओ पर डंडे से सिर पर प्रहार कर दिया। वे लहूलुहान हो गए। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। आरोपी धमकी देता हुआ फरार हो गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
शहर के मेरठ रोड पर स्थित बिजली घर पर बृहस्पतिवार रात एसएसओ ब्रजवीर सिंह तैनात थे। रात करीब साढ़े नौ बजे गाधी गांव का एक युवक वहां पर पहुंचा और लाइन जोडने के लिए बोलने लगा। उस समय ब्रेक डाउन हो रहा था। समझाने के बाद भी आरोपी नहीं माना। जबरदस्ती लाइन जोड़ने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर एसएसओ के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। इससे वे लहूलुहान हो गए। शोर शराबा होने पर अन्य कर्मचारी वहां पर पहुंचे। आरोपी भुगत लेने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इस मामले में ऊर्जा निगम के कर्मचारी संत कुमार की तहरीर पर आरोपी राहुल निवासी गाधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बिजली चोरी का 18 लोगों पर मुकदमा
अमीनगर सराय। ऊर्जा निगम की टीम ने महेशपुर चोपड़ा गांव में छापामारी की। इससे अफरा-तफरी मच गई। टीम को 18 स्थानों पर बिजली चोरी होती मिली। इस मामले में जेई गणेश प्रसाद ने सिंघावली अहीर थाने पर महावीर परविंदर, नरेश, राजकुमार, सोनू, मुकेश, बीरबल, ओमकार, शिवकुमार, जयपाल, शाहनवाज, इलमू, प्रमोद, रामकिशन, नरेश, नूरो, भरतभूषण, धर्मपाल, पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed