{"_id":"59b6e70e4f1c1bb0488b5e86","slug":"131505158926-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस से छात्र को खींचने की कोशिश, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूली बस से छात्र को खींचने की कोशिश, मारपीट
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत से हिलवाड़ी जा रही स्कूली बस से एक छात्र को पांच-छह युवकों ने खिड़की से खींचने की कोशिश की। बस चालक और अन्य छात्रों की सूझबूझ के कारण आरोपी अपने इरादे में कामयाब नहीं हो पाए। पीड़ित की मां ने सीओ से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर बच्चों को सुरक्षा दिलाने की मांग की
हिलवाड़ी गांव की महिला ने एसपी दफ्तर पर दिए शिकायत पत्र में बताया उसका एक बेटा और एक बेटी बड़ौत स्कूल में पढ़ते हैं। सात सितंबर को उनके बच्चे अन्य छात्राओं के साथ स्कूली बस से घर लौट रहे थे। जैसे ही बस कोताना रोड बिजली घर के पास पहुंची, तभी तीन युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे का नाम लेकर शोर मचा दिया और कहने लगे इसी बस में है। आरोपियों ने बस को रुकवा लिया और खिड़की खुलवाने लगे, लेकिन छात्रों ने खिड़की नहीं खोली। आरोपी उसको जबरदस्ती खिड़की से खिंचने लगे। उसके साथ मारपीट की । इसी दौरान एक अन्य स्कूली बस आ गई। उसे देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गए। उसने अफसरों से बच्चों की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सीओ वंदना ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।