{"_id":"596a67664f1c1bf32f8b4983","slug":"131500145510-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के आरोपी दे रहे समझौते की धमकी, दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप के आरोपी दे रहे समझौते की धमकी, दहशत
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला क्षेत्र के एक गांव की नौवीं की छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे वे पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने एएसपी से शिकायत कर न्याय मांगा।
पीड़ित छात्रा के परिजनों ने कहा छात्रा का छह जुलाई को गांव के ही पांच युवकों ने अपहरण किया था। उन्होंने खेतों में ले जाकर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में उसे गांव के पास ही कार से फेंककर चले गए थे। थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। आरोप है पुलिस ने अभी तक उनको गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। दहशत के चलते परिवार गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एएसपी अजय कुमार सिंह ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।