{"_id":"595013f14f1c1b64758b4864","slug":"131498420209-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार को पिस्टल से आतंकित कर 55 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार को पिस्टल से आतंकित कर 55 हजार लूटे
Updated Mon, 26 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। रटौल-गाजियाबाद मार्ग के डगरपुर गांव के गेट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल से आतंकित कर भट्ठे के मजदूर ठेकेदार से 55 हजार रुपये नगद लूट लिए। दहशत में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
बासौली निवासी हबीब, भट्ठा मजदूरों का ठेकेदार हैं। वह मजदूरों को भट्ठे पर काम दिलवाता है। वह रविवार शाम करीब पांच बजे गाजियाबाद के सिरौली गांव के एक ईंट भट्ठे से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। जैसे ही डगरपुर गांव के गेट के पास पहुंचा, तभी पीछे से काली बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और उसकी बाइक में बदमाशों ने लात मार दी। वह बाइक समेत सड़क किनारे खाई में गिर गया। उसके बाद बदमाश उससे 55 हजार 50 रुपये लूटकर ले गए। जाते समय बदमाशों ने धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। पीड़ित ने दहशत के चलते पुलिस से भी शिकायत नहीं की। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने कहा मामला संज्ञान में नहीं है और न ही इस संबंध में थाने पर शिकायत की। पुलिस पर लगाया आरोप गलत है।