फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रधानाध्यापिका को थप्पड़ मारने के मामले ने पकड़ा तूल

प्रधानाध्यापिका को थप्पड़ मारने के मामले ने पकड़ा तूल

Fri, 09 Jun 2017 01:07 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका को थप्पड़ मारने के मामले ने पकड़ा तूल
प्रधानाध्यापक को थप्पड़ मारने के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल में एक सहायक अध्यापिका के प्रधानाध्यापक को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम के निर्देश पर बीएसए विद्यालय में जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान प्रबंध समिति के पदाधिकारी बीएसए के सामने उलझ गए। बीएसए ने मामला शांत कर समिति के पदाधिकारियों से भी शपथ पत्र प्राप्त किए।
बृहस्पतिवार को बीएसए योगराज सिंह श्री जैन कन्या जूनियर हाईस्कूल मेें प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच चल रहे प्रकरण की जांच करने पहुंचे। बीएसए के समक्ष शपथ पत्र प्रस्तुत कर प्रधानाध्यापक गरिमा गर्ग ने बताया 16 मई को सहायक अध्यापक चांदनी जैन ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद घर जाते समय सहायक अध्यापक ने अपने पति के साथ रास्ते मेें रोककर धक्का-मुक्की और गाली-गलौच की। इस प्रकरण मेें कोतवाली में प्रधानाध्यापक गरिमा गर्ग ने सहायक अध्यापक चांदनी जैन और उसके पति के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई। मामले की शिकायत प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से भी की, कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने डीएम से शिकायत की।
विज्ञापन

डीएम ने शिकायत को गंभीरता से लेकर बीएसए योगराज को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। जांच के लिए जब बीएसए विद्यालय पहुंचे तो समिति पदाधिकारी उनके सामने आपस में उलझ गए। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताकर प्रबंधक से जवाब मांगा कि शिकायत करने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की और सहायक अध्यापक के पति इस मामले में बार-बार क्यों दबाव बना रहे हैं। इस पर बीएसए ने प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से शपथ पत्र भी प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रधानाध्यापक गरिमा जैन ने कहा सहायक अध्यापक और उसके पति से उसे लगातार परेशान कर डरा रहे हैं। 16 मई को उस पर जानलेवा हमला तक हुआ है। इस संबंध में कोतवाली बड़ौत में एफआईआर भी दर्ज कराई। दूसरी तरफ सहायक अध्यापक चांदनी जैन ने आरोपों को निराधार बताया। इस संबंध में विद्यालय के मैनेजर प्रमोद कुमार जैन ने कहा विद्यालय में दो शिक्षिकाओं में कहासुनी हुई थी। विवाद जैसी कोई बात नहीं है। बीएसए ने भी जांच की है। नियुक्तियों मेें धांधली का आरोप निराधार है।

उधर, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक के बीच पनपे विवाद की जांच के लिए पहुंचे बीएसए ने विद्यालय मेें हाल ही में हुई नियुक्तियों पर भी सवाल उठाएं। बीएसए ने कहा विद्यालय कक्षा आठ तक है और इसमें कॉमर्स के दो-दो शिक्षक नियुक्त हैं, जबकि नियुक्ति के संबंध में खुली बैठकों के आयोजन होने के भी प्रमाण नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed