फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने दे दी जान

ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने दे दी जान

Thu, 17 Jan 2019 01:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन के सामने कूदकर प्रेमी युगल ने दे दी जान
रमाला (बागपत)। दिल्ली-शामली रेल मार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के पास प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। बुधवार की सुबह दोनों के शव रेलवे लाइन पर पड़े मिले। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रेमी युगल के परिजन ईंट भट्ठे पर काम करते थे।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट के पास युवक-युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर रमाला थानाध्यक्ष नरेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की। लोगों ने युवती की शिनाख्त बूढ़पुर गांव निवासी और युवक की शिनाख्त सोमपाल कश्यप (23) निवासी खोड़समा जनपद शामली के रूप में की। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मृतकों के परिजनों को सूचना दी। बूढपुर गांव के प्रधान विकास तोमर ने बताया कि युवती मंगलवार देर शाम से लापता थी। प्रेमी युगल के बीच दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार भट्ठे पर काम करते हैं। परिजनों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। इसलिए दोनों ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमी युगल के परिजनों ने थाने पर आ गए है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


ईंट भट्ठे पर शुरू हुई थी प्रेम कहानी
रमाला। मृतक युवक के पिता रामपाल कश्यप ने बताया कि दोनों के परिवार बागपत कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर गांव में दो साल पहले ईंट भट्ठे पर काम करते थे। भट्ठे पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। परिजनों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। दोनों के परिजन भट्ठे से काम छोड़कर चले गए थे। इसके बाद भी युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध रहे। दोनों चोरी छिपे कई बार मिले थे। उन्हे कई बार समझाया, लेकिन वे नहीं माने। मृतक युवक दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव में अपने मामा के पास रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो सौ मीटर तक बिखरे थे शरीर के अंग
रमाला। पुलिस ने बताया कि ट्रक ने कटने के बाद युवक का शव दो सौ मीटर तक घिसटता चला गया। शरीर के अंग छिन्न भिन्न हो गए। जगह-जगह रेलवे लाइन पर अंग पड़े मिले। युवती का शव बीच से कटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed