{"_id":"5c2d162bbdec223c6d21445c","slug":"121546458667-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विकास हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद के विकास उर्फ अकबर हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त राइफल, तीन ईंट और एक डंडा बरामद किया।
क्षेत्र के ग्राम सांकरौद में 31 दिसंबर की रात्रि में करीब साढ़े दस बजे एक ही परिवार के दो गुटों में प्लाट के विवाद को लेकर संघर्ष हो गया। इसमें विकास उर्फ अकबर पुत्र सत्यपाल की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार की रात्रि में दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक राइफल, तीन ईंट और एक डंडा बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने बुधवार को दोनों हत्यारोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेजा। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा दोनों हत्यारोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया। जल्द ही फरार हत्यारोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।