फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बालौनी में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत हेड कांस्टेबल के घर में चोरी

बालौनी में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत हेड कांस्टेबल के घर में चोरी

Sun, 25 Nov 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
बालौनी में दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत हेड कांस्टेबल के घर में चोरी
पिलाना (बागपत)। चोर बालैनी गांव में दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड हेड कांस्टेबल के मकान के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात सहित लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने बालैनी थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

बालैनी निवासी महेंद्र पुत्र हुकम सिंह ने बताया कि वह दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड हैड कांस्टेबल है। पत्नी खेम कोर के साथ बालैनी में रहते हैं। 14 नवंबर को वह पत्नी के साथ दिल्ली दवा लेने गएा। इसके बाद वह अपने बेटे के पास गुरुग्राम चले गए। शुक्रवार की रात में वापस घर लौटे तो घर ताले टूटे थे और अंदर से सामान गायब था। चोर मकान से एक लाख रुपये की नगदी, दस तौला सोने और आधा किलो चांदी के जेवरात सहित कमरे में लगी एलईडी और अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। चोरी गए सामान की कीमत पांच लाख रुपये बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश ने बताया कि जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed