{"_id":"5bb279da867a557fa9003506","slug":"121538423258-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
सिलाना गांव में जहरीला पदार्थ सेवन करने से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। ससुराल वालों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल में हंगामा किया और हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों ने छपरौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
दिल्ली के नांगलोई निवासी ब्रहम पाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी बबली की शादी आठ साल पहले सिलाना गांव के प्रवीण पुत्र सोहनलाल कश्यप के साथ हुई। सोमवार की सुबह ससुराल वालों ने फोन पर बताया कि बबली की मौत हो गई। जब तक वे सिलाना गांव पहुंचे, तब तक ससुराल वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया । ससुराल वालों ने उन्हें बताया कि बबली ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। इस पर मायके वालों ने ससुराल में हंगामा शुरू कर दिया और महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान दोनों पक्षों में नोंक झोंक हुई। विवाहिता के पिता ने छपरौली थाने में पति, ससुर समेत चार के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि परिजनों ने थाने में तहरीर दे दी। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।