{"_id":"5b732fe542c792431957064b","slug":"121534275557-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्म पानी के टब में गिरे दो बच्चें, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्म पानी के टब में गिरे दो बच्चें, एक की मौत
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
रटौल गांव में घर में खेलते समय दो बच्चे गर्म पानी से भरे टब में गिर कर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान पांच वर्षीय बच्चे साहिल की मौत हो गई। जबकि दूसरे बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।
सोमवार को शाम करीब पांच बजे रटौल गांव निवासी बिलाल का पांच वर्षीय बेटा साहिल (पांच) और शमशाद का छह वर्षीय बेटा अबुजर घर में खेल रहे थे। बिलाल ने बताया कि घर में गर्म पानी से भरा टब रखा हुआ था। खेलते हुए दोनों बच्चे गर्म पानी के टब में जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन ने दोनों बच्चों को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान साहिल की मौत हो गई। जबकि अबुजर की हालत भी नाजुक बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम छा गया। घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन बच्चे के शव को लेकर घर पहुंचे। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।