फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टटीरी में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

टटीरी में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या

Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
टटीरी में विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
विज्ञापन

कस्बे में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी। महिला तीन माह की गर्भवती भी थी। सूचना पर सीओ बागपत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में पति समेत पांच के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुजफ्फरनगर जनपद के खरड़ गांव निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उसने अपनी बेटी नेहा की शादी 13 मई 2016 को दीपक पुत्र रघुबर दयाल निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी के साथ की । शादी में दान दहेज भी दिया , लेकिन ससुराल वाले दहेज की खुश नहीं थे। वह दहेज में कार व दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नेहा ने दहेज लाने से मना कर दिया तो उसके साथ कई बार मारपीट की। कई बार ससुराल वालों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। शनिवार की दोपहर दो बजे उन्हें सूचना मिली की कि नेहा की ससुराल वालों ने फांसी लगाकर हत्या कर दी। जब वे ससुराल पहुंचे तो नेहा का शव फांसी पर लटका हुआ। उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया। वह तीन माह की गर्भवती भी थी।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ बागपत दिलीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इस मामले में पिता ने पति दीपक, ससुर रघुवर दयाल, सास इंदिरा, जेठ बंटी, जेठानी बेबी के खिलाफ कोतवाली में दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सभी आरोपी फरार बताए हैं। इस संबंध में सीओ दिलीप सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही गर्भवती होने की पुष्टि होगी। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपियों को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed