{"_id":"5a984f2e4f1c1b8a258b4ee3","slug":"121519931182-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर से सामान समेटकर फरार हुआ साधू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदिर से सामान समेटकर फरार हुआ साधू
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। कंडेरा गांव स्थित शिव मंदिर से साधु सामान समेटकर चंपत हो गया। इसकी सूचना गांव के लोगों को लगी तो साधु की तलाश गांव-गांव में की जा रही रही है। बृहस्पतिवार को गांव के लोग बामनौली गांव में पहुंचे, यहां लोगों से इसकी जानकारी ली।
सूजती गांव निवासी साधू पिछले कई माह से कंडेरा गांव के शिव मंदिर में रह कर देखरेख कर रहा था। ग्रामीण हरेंद्र, राजपाल, रविंद्र, ओमपाल मौजेंद्र, मांग पाल ने बताया कि साधु मंदिर का सभी सामान समेट फरार हो गया। इसकी कीमत 60-65 हजार रुपये के करीब हैं। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने बामनौली और अन्य कई गांवों तलाश की, लेकिन वहां पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। उधर, दोघट थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने कहा कि इस मामले की जानकारी नहीं है।