फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली क्षेत्र में मनचलों की हरकतों से आहत छात्रा ने स्कूल छोड़ा

छपरौली क्षेत्र में मनचलों की हरकतों से आहत छात्रा ने स्कूल छोड़ा

Wed, 24 Jan 2018 01:37 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
छपरौली क्षेत्र में मनचलों की हरकतों से आहत छात्रा ने स्कूल छोड़ा
बागपत। मनचलों की हरकतों से एक ओर छात्रा ने स्कूल छोड़ दिया। पीड़ित ने कहा आरोपी स्कूल जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। उसको उठाने का भी प्रयास कर चुके हैं। इतना ही नहीं कई बार दुष्कर्म करने की भी कोशिश कर चुके हैं। पीड़ित परिजनों ने एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

छपरौली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि उसकी बेटी पड़ोस के एक गांव के एक स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ती है। गांव के ही पांच युवक उसकी बेटी पर गलत नजर रहते हैं। स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करते हैं। एक माह पहले एक आरोपी ने घर में आकर उसको तमंचे से आतंकित कर अश्लील हरकतें कीं। इससे पहले भी आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कर चुके हैं। दस दिन पहले भी एक आरोपी ने घर पर आकर बेटी के साथ अश्लील हरकतें की । आरोपी उसको नशीला पदार्थ सुंघाकर उठाकर ले जाने की कोशिश भी कर चुके है। आरोपियों की दहशत से उसकी बेटी ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि उसका पति शराब का सेवन करने का आदी है। आरोपियों से रुपये ले लेता है, इसलिए उनके पक्ष में ही बोलता है। इस कारण उनका पूरा परिवार परेशान है। उसने अपनी बेटी के साथ मंगलवार को एसपी से शिकायत की। एसपी जय प्रकाश ने मामले को गंभीरता से लेकर थाना छपरौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के एक मोहल्ला निवासी 12 वर्षीय किशोरी पब्लिक स्कूल में पढ़ती है। उसके पिता का कहना है कि मोहल्ला का ही एक युवक उसकी बेटी पर छींटाकशी करता है। उसको देखकर अश्लील हरकतें करता है। विरोध करने पर गाली-गलौज कर बेटी को उठाने और जान से मारने की धमकी देता है। इससे वह परेशान है। उसने कोतवाली में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed