{"_id":"5a5a63604f1c1b61428b4a68","slug":"121515873120-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बीमारी से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में बीमारी से महिला की मौत
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके परिजनों ने हॉस्पिटल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। जबकि चिकित्सकों का कहना है कि महिला का सहीं उपचार किया।
शामली के कैराना क्षेत्र के गांव मोई निवासी महिला हमीदन पत्नी रियासत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उसका लोनी में इलाज चल रहा था। उसकी बागपत शहर में रिश्तेदारी है। परिजन उसको यहां पर लेकर आ गए थे। शनिवार सुबह उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसको जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सक उसको प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर रहे थे। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनका कहना था कि अस्पताल के स्टाफ ने इलाज करने में लापरवाही की है। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनको समझाकर शांत किया। उधर, इलाज कर रहे चिकित्सक अरुण कुमार का कहना है कि महिला की उपचार के दौरान मौत हुई है। इलाज में लापरवाही का आरोप पूरी तरह से गलत है।