फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कल तहसील में आत्मदाह करेगा पूर्व प्रधान का परिवार

कल तहसील में आत्मदाह करेगा पूर्व प्रधान का परिवार

Fri, 03 Nov 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
कल तहसील में आत्मदाह करेगा पूर्व प्रधान का परिवार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव में पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग के मामले में बड़ौत विधायक का नाम निकालने और अपराधियों से पुलिस मिली होने के विरोध में पूर्व प्रधान ने परिवार सहित आत्मदाह की धमकी दी। उन्होंने तहसील में एसडीएम को ज्ञापन दिया कि यदि विधायक को क्लीन चिट दे दी है और जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि वह उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वे चार नवंबर को तहसील परिसर में आत्मदाह करेंगे।
हिलवाड़ी गांव में रविवार को पूर्व प्रधान सुमन के घर पर नौ लोगों ने फायरिंग की। इसमें बड़ौत निवासी अमित की गोली लगने से मौत हो गई थी और पूर्व प्रधान पति रामबीर समेत कई लोग घायल हुए थे। इनमें एक विपक्ष के दादू को भी गोली लगी और वह भी घायल हुआ । इस संबंध में पूर्व प्रधान के बेटे विक्रांत ने जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । जबकि बड़ौत विधायक केपी मलिक को साजिशकर्ता में शामिल किया । इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा । जबकि एक और आरोपी प्रताप पुत्र सुरेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व प्रधान पति रामबीर ने घोषणा की कि विधायक को केस से निकाला जा रहा है और जिला पंचायत सदस्य खुलेआम रायफल लेकर गांव में घूम रहा है। उसके परिवार को जान का खतरा है। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और वह आत्मदाह करेगा। आत्मदाह की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस हिलवाड़ी गांव पहुंचा और उसे मनाया।
विज्ञापन

बाद में तहसील पहुंचकर पूर्व प्रधान पति रामबीर ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें कहा कि हत्या करने की साजिश बड़ौत विधायक ने रची । अब पुलिस उसे निकाल रही है। वहीं जिला पंचायत सदस्य विराज तोमर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनके मोबाइल पर इस तरह का मैसेज भी आया है। यदि विपक्षियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की तो वे 4 नवंबर की दोपहर परिवार सहित तहसील मैदान में आत्मदाह कर लेंगे। इस संबंध में सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि विधायक के खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिल रहा है। वे किसी दबाव में कोई कार्रवाई नहीं करेंगे। निष्पक्षता से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग में दूसरे पक्ष का दादू भी घायल हुआ था। जिसका पुलिस ने पता लगा लिया है। वह मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा है। उसके चाचा रामबीर पुत्र राजसिंह निवासी हिलवाड़ी ने पूर्व प्रधान सुमन, उसके पति रामबीर, बेटे विक्रांत व तीन अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed