{"_id":"596bb55f4f1c1b0e5e8b46aa","slug":"121500231007-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण पर चला पुलिस का चाबुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अतिक्रमण पर चला पुलिस का चाबुक
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण पर चला पुलिस का चाबुक
बड़ौत (बागपत)। नगर में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने शक्ति से अभियान चलाया और उन्होंने दुकानों के बाहर रखे सामानों को जब्त कर दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि यदि पुन: सामान रखा तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी।
रविवार को सीओ रामानंद कुशवाहा और कोतवाली प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने पुलिस बल के साथ दिल्ली बस स्टैंड चौराहा, कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, नया बाजार, भगवान महावीर मार्ग, रेलवे रोड आदि स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिन दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ था। उनका सामान जब्त किया। कई स्थानों पर पुलिस की दुकानदारों की तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट कहा अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने कहा यदि किसी ने पुन: दुकान के बाहर सामान रखा तो उसके खिलाफ सीधी एफआईआर की कार्रवाई होगी।