{"_id":"5ccde923bdec22074909edf5","slug":"11556998435-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंडा पानी नहीं देने पर आइस फैक्टरी स्टाफ पर हमला, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठंडा पानी नहीं देने पर आइस फैक्टरी स्टाफ पर हमला, दो घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली रोड स्थित आइस फैक्टरी में ठंडा पानी लेने गए कुछ युवकों ने फैक्टरी कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से उनकी पिटाई की। इसमें दो कर्मचारी घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायलों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
बागपत में दिल्ली रोड स्थित आइस फैक्टरी के कर्मचारी बलदेव प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे एक युवक फैक्टरी में ठंडा पानी लेने गया था। फैक्टरी में मौजूद मजदूर जगदीश चंद कार्य में व्यस्त होने के कारण उसे पानी नहीं दे सका। इससे नाराज होकर युवक ने जगदीश को थप्पड़ मार दिया और धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी पांच-छह युवकों के साथ फैक्टरी में पहुंचा और बलदेव व जगदीश पर हमला बोल दिया। उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में दोनों घायल हो गए। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।