{"_id":"5c574582bdec2259c006993a","slug":"11549223298-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रेलवे गोदाम के पास एक पीड़ित महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन वहां से गुजर रहे न्यू सिटी निवासी ने महिला को बचाया और अपने घर ले गया। महिला ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
काजल पुत्री स्वर्गीय हरेंद्र सिरसली गांव की रहने वाली है। उसके माता-पिता का स्वर्गवास हो चुका है। उसने एक शिक्षक से प्रेम विवाह 19 अगस्त 2018 में किया और तभी से वह उसके साथ पत्नी के रूप मेें रह रही थी, लेकिन उसके पति ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। उसने बिनौली थाने में शिकायत की, लेकिन आरोप है कि उसका कोरे कागज पर अंगूठा लगवाकर फैसला कर लिया, अपनी जिंदगी से तंग आकर उसने आत्महत्या करने के लिए गत दिवस बड़ौत रेलवे गोदाम के पास पहुंची और आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन वहां से गुजर रहे न्यू सिटी कपिल पुत्र अतर सिंह ने उसे बचा लिया। अभी भी वह कपिल के पास रह रही है और जिंदगी से तंग है, उसका कहना है कि न्याय नहीं मिल रहा है। उसने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई।