फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों ने जंगल में शिकारियों को दौड़ाया

किसानों ने जंगल में शिकारियों को दौड़ाया

Mon, 17 Dec 2018 01:07 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने जंगल में शिकारियों को दौड़ाया
बागपत। धनौरा-सरोरा मार्ग पर जंगल में जंगली जानवरों का शिकार करने आए शिकारियों को किसानों ने दौड़ा लिया। शिकारी बंदूक, भाले लिए हुए थे। शिकारी जीप लेकर बुढ़ाना की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

धनौरा-सरोरा मार्ग पर रविवार की सुबह छह बजे 8-9 लोगों को किसानों ने बंदूक और भाले लिए देखा तो शोर मचा दिया। खेतों में जा रहे किसानों की भीड़ लग गई। लोगों को अपनी तरफ आता देखकर बंदूकधारी लोग जीप में बैठ कर बुढ़ाना की तरफ भाग निकले। किसान जितेंद्र, कुलदीप, हरपाल, मनोज आदि ने बताया कि बंदूकधारी लोग शिकारी थे। जंगली जानवरों का शिकार करने आए थे। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी बड़ौत राजपाल सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। टीम को भेजकर जानकारी कराई जाएगी। शिकारियों को शिकार नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed