फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने पांच लुटेरों को पकड़ा, गैंग लीडर सहित दो भागे

पुलिस ने पांच लुटेरों को पकड़ा, गैंग लीडर सहित दो भागे

Sun, 25 Nov 2018 12:59 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पांच लुटेरों को पकड़ा, गैंग लीडर सहित दो भागे
बागपत। क्राइम ब्रांच और बड़ौत कोतवाली पुलिस ने पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर मोबाइल लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया। उनके कब्जे से लूटे 24 मोबाइल फोन, चोरी की दो बाइक और एक तमंचा बरामद किया। गैंग लीडर सहित दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पांचों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने पांचों को जेल भेजा।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच बागपत और बड़ौत कोतवाली पुलिस ने चलाए जा रहे बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत बिजरौल रोड पेट्रोल पंप के पास से पांच शातिर लुटेरों को पकड़ा। पूछताछ में साबिर पुत्र शौकत, साहिल पुत्र शकील, वाजिद उर्फ पम्मी पुत्र यूनुस निवासी नई बस्ती बड़ौत, इमरान पुत्र पप्पू, सलमान पुत्र नफीस निवासी डाबर तालाब शीशे वाली मस्जिद लोनी जनपद गाजियाबाद के रहने वाले बताए। जबकि गैंग लीडर खालिद पुत्र खलील और आमिर पुत्र रफीक निवासी डाबर तालाब शीशे वाली मस्जिद लोनी जनपद गाजियाबाद भागने में कामयाब रहे। पांचों लुटेरों की निशानदेही पर लूटे 24 मोबाइल फोन, चोरी की दो बाइक, 315 बोर का तमंचा, कारतूस बरामद किए। बदमाश ने बड़ौत, बागपत और लोनी से मोबाइल फोन छीनना व चोरी करना स्वीकार किया। फरार दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिशें दे रही है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार किया। एसपी ने लोगों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति पुराना मोबाइल फोन न खरीदे, क्योंकि फोन चोरी का भी हो सकता है। यदि पुराना फोन खरीदना है तो उसका पक्का बिल ले।
विज्ञापन


साहिल मोबाइल पर मारता था झपट्टा
बागपत। एसपी ने बताया कि पकड़े गए शातिर लुटेरे 18 से 19 साल के हैं। साबिर वेल्डिंग का काम करता है। साहिल नौंवी का छात्र है। वाहिद उर्फ पम्मी बाइक मिस्त्री है। इमरान व सलमान सोने के जेवर के बॉक्स बनाने का काम करते हैं। ये बाइक पर पीछे से आते थे और पैदल मोबाइल पर बात करते जा रहे लोगों से फोन छीनने थे। साहिल मोबाइल छीनने में एक्सपर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खालिद बदलता है आईएमईआई नंबर
बागपत। पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उनके गैंग का लीडर खालिद है। वे सभी लूटे मोबाइल को लोनी में खालिद को देता था। खालिद मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबर बदलकर उन्हें बेचता है।

वाजिद ने कटवा दी अपनी बाइक
बागपत। एसपी ने बताया कि बड़ौत में बाइक सवार लुटेरों का काफी दिनों से आतंक है। लोगों से मोबाइल छीन कर भाग जाते थे। पुलिस जब लुटेरों के पीछे पड़ी तो बदमाश वाजिद ने पकड़े जाने के डर से अपनी बाइक ही कटवा दी।


व्यापारी से लूटा 70 हजार का फोन
बागपत। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने बड़ौत के व्यापारी अमर कांत का आई फोन - 10 लूटा । इस फोन की कीमत 70 हजार रुपये बताई है। व्यापारी ने फोन को पहचान लिया है। बदमाश फोन से व्यापारी का फोटो भी डिलीट नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed