{"_id":"5bca25fbbdec22174c7de530","slug":"11539974651-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से किया दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी को धुना
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में कुकर ठीक करने आए युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से दुष्कर्म किया। परिजनों को महिला कमरे में बेहोश पड़ी मिली। होश आने पर उसने पति को घटना की जानकारी दी। पति ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवक ने बताया कि वह ईंट ढोने वाले ट्रक पर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को कुकर खराब हो गया था। शाम साढ़े पांच बजे वह मोहल्ले में रहने वाले कुकर मैकेनिक नसीम को बुलाकर घर ले आया। उसने कुकर ठीक कर दिया। परिचित होने के चलते नसीम ने खाना खाने की बात कही, इस पर पत्नी ने उसके लिए खाना बना दिया। परिचित होने के कारण वह नसीम को घर पर ही छोडक़र ट्रक पर चला गया। घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर नसीम ने उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह कमरे की बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकला। मकान में ऊपरी मंजिल पर महिला की ननद किराए पर रहती है। जब वह नीचे आई तो कमरे की कुंडी लगी हुई थी। उसने कुंडी खोलकर देखा तो महिला अर्द्धनग्न अवस्था में बेहोश पड़ी थी। उसने अपने भाई और महिला के पति को फोन कर जानकारी दी। कुछ देर बाद महिला को होश आ गया। उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।
महिला ने बताया कि खाना खाने के बाद आरोपी ने उसे कुछ सुंघा दिया था, जिस कारण वह बेहोश हो गई थी। परिजन आरोपी के घर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। शोर शराबा होने पर लोगों की भीड़ लग गई। मोहल्लावासियों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पति ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी नसीम निवासी कालू उर्फ पीरू निवासी करनावल जनपद मेरठ हाल बागपत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी ने घटना को कबूल किया है। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़ित परिवार दोघट थाना क्षेत्र का रहने वाला है। परिवार में शादी के बाद कोई बच्चा नहीं है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हिंदू संगठनों ने भी घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त किया।
विज्ञापन
----------------------
एक सप्ताह में दूसरी दुष्कर्म की घटना
बागपत। एक सप्ताह में दुष्कर्म की दूसरा घटना सामने आई है। सोमवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती नर्सिंग की छात्रा से वार्ड ब्वॉय व प्रशिक्षु फार्मेसिस्ट ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। यह मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि बृहस्पतिवार की रात कुकर मैकेनिक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला।