{"_id":"5bc8e319bdec22694f460696","slug":"11539891993-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला में महिला पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डौला में महिला पर जानलेवा हमला
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय/अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
डौला गांव के जंगल में महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर हत्या करने की कोशिश की। महिला ने पति पर हमला करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की तलाश में जंगल मेें कई घंटे तक कांबिंग की गई, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इस संबंध में घायल महिला ने तहरीर दी।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के डौला गांव निवासी लतीफ ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी मोहसिना का निकाह पांच साल पूर्व लोनी जनपद गाजियाबाद निवासी महबूब पुत्र समेद्दीन के साथ हुआ। अब उसे दो बच्चे भी है। पति के विवाद के चलते डेढ़ माह पूर्व वह डौला गांव में पिता के घर पर आकर रहने लगी। कई बार उसका पति उसे लेने भी आया, लेकिन वह नहीं गई। बृहस्पतिवार को पति ने मोहसिना को फोन कर जंगल में मिलने के बहाने बुलाया। पति डौला के जंगल में पत्नी से मिलने पहुंच गया। पहले उन्होंने बैठकर केले खाए। इसके बाद पति ने धारदार हथियार से मोहसिना की गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल दिया। आरोपी मौके से भाग निकला। शोर शराब होने पर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने पुलिस को बयान दर्ज कराए हैं। इस संबंध में पति महबूब के खिलाफ में तहरीर दी। पुलिस ने डौला गांव के जंगल में घंटों कांबिंग कर आरोपी की तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला। मौके से पुलिस को घायल महिला का मोबाइल, चप्पल व केले मिले हैं। पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घायल महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।