फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एंटी रोमियो टीम का मनचलों पर चला डंडा

एंटी रोमियो टीम का मनचलों पर चला डंडा

Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियो टीम का मनचलों पर चला डंडा
बागपत।
विज्ञापन

जिले भर में स्कूल और कॉलेजों के आसपास छात्राओं से हो रही छेड़छाड़ की घटनाओं को देखकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एंटी रोमियो टीम ने अभियान चलाया। पुलिस को देखकर मनचलों में हड़कंप मच गया। कई जगह पुलिस ने मनचलों को दौड़ाया और हिरासत में लेकर माफी मंगवाई।
शनिवार को एंटी रोमियो टीम ने मनचलों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया। पुलिस नगर के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के बाहर पहुंची और मनचलों की खबर ली। पुलिस ने बताया कि स्कूलों के बाहर कुछ मनचले खड़े होकर छात्राओं पर फब्तियां कसकर परेशान करते थे। इससे छात्राओं को परेशानी होती थी। छात्राओं से बढ़ रही घटनाओं के बारे में सामाजिक संगठन ने भी अधिकारियों को बताया। भारतीय नौजवान इंकबाल पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी ने भी पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में शिकायत की । एंटी रोमियो टीम ने नगर के यमुना इंटर कॉलेज, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल, सम्राट पृथ्वीराज डिग्री कॉलेज व अन्य विद्यालयों के बाहर पहुंचकर मनचलों को फटकार लगाई। पुलिस को देखकर मनचलों में हड़कंप मच गया। टीम ने कई को हिरासत में लेकर उठक बैठक कराई एवं माफी मंगवाकर छोड़ा। इस दौरान पूरे दिन मनचलों में पुलिस का खौफ रहा।
विज्ञापन

बालैनी में थाना प्रभारी महिपाल सिंह के नेतृत्व में एंटी रोमियो टीम ने मनचलों के खिलाफ अभियान चलाया। दर्जनों मनचलों को पकड़कर आरोपियों से माफी मंगवाई और आगे के लिए चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके अलावा बड़ौत, खेकड़ा में भी अभियान चलाया गया। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। मनचलों पर लगाम कसी जाएगी। विद्यालयों के बाहर खड़े होकर फब्तियां कसने वाले युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed